Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: शिवपाल यादव का क्षेत्र में भव्य स्वागत


राम सनेही घाट/बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  शिवपाल सिंह यादव के लखनऊ से हढाहा स्टेट कुंवर रितेश कुमार सिंह के यहां जाते समय रामसनेहीघाट क्षेत्र में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टोल प्लाजा अहमदपुर, कोटवा सड़क, गाजीपुर खजुरी, अहिरन पुरवा, सैयद खानपुर और कोटवा धाम सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. एमएल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्नू जायसवाल, जिला सचिव धीरज यादव, सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य चख्खन यादव, अखिलेश कुमार वर्मा, युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, चुन्नीलाल, धर्मेंद्र कौशल, प्रधान रंणजय सिंह, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, बिलाल अहमद, मोहम्मद अफजल खजांची सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक रहा और पूरे मार्ग पर सपा समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |