Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत तियां में हुआ भव्य शिविर का आयोजन! शिविर में श्याम डोभाल,अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने सुनी जनसमस्या


उत्तराखड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तिया के इंटर कॉलेज कलोगी में भव्य बहुउद्देशीय शिविरध्जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्याम डोभाल, अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता गुड्डी देवी ग्राम तिया द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया कि जिस पर अपर सचिव नवनीत पांडेय द्वारा अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धनीराम थपलियाल ग्राम तिया द्वारा ठाकरा नहर के क्षतिग्रस्त और मरम्मतिकरण की समस्या से अवगत कराया जिससे कृषि सिंचाई नहीं हो पाती जिस पर अपर सचिव द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला को तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सोवन सिंह राणा ग्राम पालुका द्वारा कुआं कफनोल मोटर मार्ग पर धारी बाजार में अपने मकान के आगे मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिस पर अपर सचिव द्वारा अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़कोट को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायत में ैम्ब्ब् सूची का सर्वे कराकर संशोधन की मांग की जिस पर अपर सचिव द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

न्याय पंचायत तिया में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 05 लोगो के आय,जाति,स्थाई, हैसियत प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 03 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी, पंचायतीराज विभाग द्वारा 08 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 40 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग द्वारा 11, समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 147 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी, सहकारिता विभाग द्वारा 65 लोगो को लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 48 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन, डेयरी विभाग द्वारा 92 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 50 को कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की।

जनदृजन की सरकार, जनदृजन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। ष्सरकार खुद हमारे द्वार आई है,ष् यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, विजय बधानी, संजय थपलियाल, ग्राम प्रधान तिया रीना बहुगुणा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. एचएस बिष्ट सहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |