शाहबाद: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत बनाई जा रही लाइब्रेरी का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
January 09, 2026
शाहबाद। शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि वसीम खा ने अवर अभियंता ओम प्रकाश आर्य के साथ नगर में आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत बनाई जा रही लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा की लाइब्रेरी में गुणवत्ता पूर्ण तथा मानकों के अनुसार कार्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर में राजकीय इंटर कॉलेज के पास लाइब्रेरी का निर्माण होने से नगर के युवाओं को बहुत अधिक लाभ मिलेगा नगर के युवा लाइब्रेरी के निर्माण से नगर के युवाओं को प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का एक मंच प्राप्त होगा। उन्होंने कार्यवाही संस्था को निर्देशित किया कि समय अवधि के भीतर लाइब्रेरी का काम पूरा किया जाए अध्यक्ष प्रतिनिधि वसीम खा के साथ अवर अभियंता ओम प्रकाश आर्य, लिपिक नावेद मियां, कंप्यूटर ऑपरेटर रेहान अहमद मौजूद रहे।
