Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: पटवाई पुलिस ने किया 5 चोरियो का खुलासा 25-25 हजार के चार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार! चोरी किया गया माल एवं नाजायज असलाह बरामद


शाहबाद। बीती चार जानवर को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरो द्वारा वादी के शराब के ठेके से कुम्बल लगाकर चोरी करने के सम्बन्ध में थाना पटवाई पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

अभियोग उपरोक्त की  विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण सोमपाल निवासी ग्राम लोहापटटी भागीरथ थाना मिलक. अहसान निवासी ग्राम बडाखास थाना शहजादनगर जनपद रामपुर हाल निवासी आदर्श  स्कूल के पास ज्वालानगर थाना सिविल लाइन . राजा  निवासी ग्राम मानपुर पट्टी थाना मूढापाण्डे जनपद मुरादाबाद,. नरेश निवासी ग्राम मढौली का मझरा थाना पटवाई जनपद रामपुर, 5. पवन उर्फ अम्बे निवासी  ग्राम लोहा पट्टी भगीरथ थाना मिलक रामपुर के नाम प्रकाश में आये।शुक्रवार को थाना पटवाई एवं एसओजी, रामपुर पुलिस की सयुंक्त टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि पिछले दिनों शराब की दुकानों में की गयी चोरी से संबंधित  5-6 आरोपी फिर से ग्राम कमालपुर के जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है अगर समय रहते पकड़ लिया जाये तो किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है । उक्त सूचना पर थाना पटवाई एवं एसओजी, रामपुर पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा बताये स्थान की घेरा बन्दी की गयी । संयुक्त टीम पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार एवं चोरी किया गया सामान बरामद किया गया । 

पूछताछ दौरान चारो अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा थाना पटवाई क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान में घुसकर दुकान के अन्दर व बाहर खडे जनरेटर के एल्टीनेटर का तार चोरी किया गया, 

एव थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिलाई बडा व ग्राम एमी से भी देशी शराब के ठेके की दुकान से देशी शराब की पेटी चुराने की घटना की गयी। तथा 

थाना खजुरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेगमाबाद थाना खजुरिया रामपुर की देशी शराब की दुकान से देशी शराब की पेटी चुराने की घटना की गयी।

ये सामान हुआ बरामद

  • 02 अदद तमंचा 315 बोर मय नाल मे फंसा जिन्दा कारतूस , 02 अदद जिन्दा नाजायज , 
  • 01 अदद चाकू नाजायज, 
  • 02 लोहे की राड , 
  • 950 ग्राम कापर का तार , 
  • 13 पेटी शराब मस्तीह ब्रांड देशी , 
  • 04 पेटी शराब बन्टी बब्ली ब्राड देशी , 
  • 01 पेटी शराब कैटरीना ब्राड देशी ( कुल 18 पेटी जिसमे 810 क्वार्टर) 
  • 01 वाहन (छोटा हाथी) टाटा ऐस
  • 01  मोटरसाईकिल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |