जगदीशपुर: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बने गुरु प्रसाद तिवारी
January 28, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सात पंचवर्षीय से भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर रहे गुरु प्रसाद तिवारी पुनः भारी मतों से विजय हासिल करके अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। जगदीशपुर अमेठी विकास खण्ड जगदीशपुर के अंतर्गत कचनांव निवासी एडवोकेट गुरु प्रसाद तिवारी जो 35 वर्षों से भूमि विकास बैंक जगदीशपुर के अध्यक्ष होने के बाद पुनः चुनाव में अपने निकटतम प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव को पराजित कर 416 वोटों से विजय हासिल किया। इस मौके पर वहां बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
