Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष व बीकेटी विधायक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


लखनऊ। श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के नायक राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला व लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य बृज ट्रेडर्स बृज चैराहा, लखनऊ में पुष्पांजलि कार्यक्रम में बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित रहा है, उनका समर्पण, विशेषकर राम मंदिर निर्माण के प्रति उनका अडिग संकल्प, करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और राष्ट्र और धर्म के प्रति उनकी सेवा अतुलनीय है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापती, मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्या, कार्यक्रम संयोजक अनिल राजपूत, मुकेश गुप्ता, अभिजीत विशन, राजेंद्र शर्मा,मुकेश गुप्ता, मोहम्मद आवेश, दिनेश यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |