Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सड़क हादसे में युवक दो भैंस की हुई मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, गुस्साए परिजनों ने सड़क किया जाम


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दुबग्गा थाना क्षेत्र में सोमवार को आउटर रिंग रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। वही एसएचएम अस्पताल के सामने आउटर सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार डिजायर कार बेकाबू होकर,सड़क किनारे भैंस चरा रहे एक युवक और दो भैंस को रौंदते हुए पलट गई, हादसे में एक युवक और दो भैंस की मौत हो गई। वही हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आउटर रिंग रोड पर जाम लगा दिया, जिससें यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही काकोरी और दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर, पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। लेकिन, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। वही मृतक की पहचान काकोरी थाना क्षेत्र के बनिया खेड़ा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र लल्लन के रूप में हुई है। वही बताया गया कि गोलू प्रतिदिन की तरह एसएचएम अस्पताल के सामने सड़क किनारे भैंस चरा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया,पुलिस प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |