सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत विशेष सचिव परिवहन द्वारा तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ को नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह ने लखनऊ से जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार संभागीय परिवहन विभाग सहारनपुर में मनोज कुमार सिंह को आरटीओ के पद पर तैनात किया गया है। लंबे समय से सहारनपुर में रिक्त चल रहे एआरटीओ प्रशासन के पद पर मानवेंद्र प्रताप सिंह को नई तैनाती दी गई है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं संभागीय परिवहन विभाग सहारनपुर में कार्यरत आरआई कृष्ण कुमार यादव को पदोन्नति देते हुए एआरटीओ बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें फर्रुखाबाद में एआरटीओ प्रशासन के पद पर नई तैनाती प्रदान की गई है।
परिवहन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से जिले में परिवहन व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और सेवाओं में सुधार की अपेक्षा जताई जा रही है।
