सुल्तानपुर। एमडब्लूओ महापद्म नंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी हजारों लोगों का ब्लड दिलाकर जान बचाने वाले घनश्याम शर्मा जी का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनका हाथ फैक्चर हो गया था, जिसके कारण भैया जी के ऑपरेशन के उपरांत जन सेवा दल के जिला अध्यक्ष सूरजभान जी अपने पूरी टीम के पदाधिकारियों के साथ जिसमें अंकुर शर्मा, डॅव् महापद्म नंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश जिला ऑडिटर प्रेम शर्मा, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा के साथ भैया जी के घर जिला अमेठी पहुंचकर सपरिवार से मुलाकात कर कुशल क्षेम लिया। जिसमें डॅव् महापद्म नंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री शिव दयाल शर्मा जी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमणि शर्मा जी भी उपस्थित रहे।
सामाजिक वार्तालाप भी हुई जिसमें सभी सम्मानित साथियों ने अपने विचारों को प्रकट किया। भैया जी ने कहा कि हम सबका एक हि उद्देश्य है कि सत्ता में हिस्सेदारी। हम सब एक है और अपने महापुरुष जैसे चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को अनुसरण करते हुए अपने समाज को हमेशा अग्रसर करेंगे।
एमडब्लूओ महापद्म नंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी श्री घनश्याम शर्मा जी ने कहा कि 24 जनवरी 2026 जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं स्वर्ण जयंती भव्य समारोह में अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर इस जयंती को ऐतिहासिक बनाए।
