Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मड़ियांव सैरपुर बीकेटी इटौंजा महिगवां थाने में गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वजा, किया झंडा रोहण! सभी पुलिसकर्मियों ने ली संविधान और कर्तव्य निष्ठा की शपथ


लखनऊ। सोमवार 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी, इटौंजा, महिगवां, सैरपुर, मड़ियांव,माल, मलिहाबाद थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस जवानों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बीकेटी थाना उपस्थित पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने का संकल्प भी दिलाया। इस तरह महिगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने थाना परिसर में सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने का संकल्प भी दिलाया। इटौंजा थाना परिसर में सेकंड इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने का संकल्प भी दिलाया।सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने थाने पर सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने का संकल्प भी दिलाया और कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने पुलिस बल की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि वे जनता की सुरक्षा, शांति और न्याय सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ष्भारत माता की जयष् और ष्जय हिंदष् के नारों के साथ हुआ, जिससे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |