Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उसके परिजनो से मिलवाया गया


मिर्जापुर। जिले के थाना कोतवाली देहात के पीआरवी को ग्राम सिरसी बघेल में एक मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला के मिलने कि सूचना मिली जिसे पीआरवी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लाकर सुपुर्द किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को०देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला से जानकारी की गयी तो महिला द्वारा अपना अंजली सिंह परिहार पत्नी संजीव सिंह बघेल निवासी चन्देह (भरसेन पुलिया के पास) थाना रायपुर नैकीन जनपद सीधी मध्य प्रदेश बताया गया। तत्पश्चात मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल वन स्टाँप सेंटर से सम्पर्क कर महिला को वहाँ आश्रय दिलाया गया। महिला द्वारा बताये गये मो0न0 के आधार पर उनके परिजन (ज्येष्ठ) से जरिये दूरभाष सम्पर्क किया गया व उन्हे थाना को0 देहात जनपद मीरजापुर में आने के लिये अवगत कराया गया। जिसके पश्चचात उपरोक्त महिला के परिजन थाना कोतवाली देहात पर शनिवार को शाम करीब 7.00 बजे आये,पूछताछ के क्रम में ज्येष्ठ द्वारा अपना नाम बृजेन्द्र सिंह पुत्र श्री फतेबहादुर सिंह निवासी ग्राम चन्देह ( भरसेन पुलिया के पास ) थाना रायपुर नैकीन, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश बताया गया। बातचीत करने पर महिला के परिजन द्वारा बताया गया कि महिला कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं व महिला का ईलाज भी चल रहा है। जो अपने घर से 02.01.2025 को बिना किसी को बताये निकल गयी थी। तत्पश्चात उपरोक्त महिला को वन स्टाँप सेंटर से निकालकर उन्हे नियमानुसार सुपुर्द किया गया जो उसे अपने साथ लेकर अपने गृह स्थान को रवाना हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |