Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण


शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान बरबलान शिव मंदिर शाहबाद में शनिवार के दिन मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया ।सर्वप्रथम पूजन पाठन के साथ शाम लगभग 4 बजे 84 कलश स्नान के साथ-साथ मोहल्ला हकीमान शिव मंदिर पर स्थापित कराई जाने वाली मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर महाराजा बैंड की मनमोहक धुनों पर लोग मूर्तियों के साथ नाचते घूमते गाते आगे बढ़ रहे थे वहीं महिलाएं भी सिर पर कलश लेकर साथ चल रही थी। भगवान गणेश, पंचमुखी हनुमान, राम दरबार, लक्ष्मी नारायण, राधाकृष्ण, खाटू श्याम की मूर्ति को पूजन कार्यक्रम के पश्चात नगर भ्रमण कराया गया। तीन दिन तक चलने वाला यह संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य नितिन भारद्वाज व उनके शिष्य कौशल मिश्रा व अक्षत भारद्वाज व योगेंद्र भारद्वाज द्वारा पूरे विधि विधान से पूर्ण कराया गया और अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, अनिल रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, हरिओम गुप्ता, मोतीलाल बरनवाल, संजीव रस्तोगी, राजेश गुप्ता, मयंक अग्रवाल, जी के पाठक, राजेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रबल गुप्ता, नरेश गुप्ता, डॉ अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता,सुधीर शर्मा, पीयूष गुप्ता, रवि गुप्ता, अभय गुप्ता, राम किशोर, अनुराग गुप्ता,  राज कुमार सहित अनेकों पुरुष व महिलाएं रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |