Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: परिवहन विभाग को चूना लगा रहे डग्गामार वाहन, अधिकारी बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। सडकों पर फर्राटा भर रहे बेखौफ डग्गामार वाहन जो यातायात नियमों को धता बताते हुए आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं जिसके चलते लोग परेशान हैं जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानते हुए अंजान बने हुए हैं। विकास खंड के अंतर्गत गुलाबगंज चैराहा (पुलिस बूथ चैराहा ) शुकुलबाजार मोड़ पर सुरक्षा व यातायात चाक चैबंद बनाए रखने के लिए पुलिस चैकी बनाई गई है और वहां हर समय स्टाफ मौजूद होने के बावजूद भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है जिम्मेदारों की अनदेखी का नतीजा यह है कि डग्गामार वाहनों का जमावडा लगा रहता है बताते चलें कि कस्बे के सभी मोडों पर अवैध रूप से डग्गामार वाहनों का स्टैंड बना हुआ है जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। डग्गामार वाहन चालक सड़क के बीचोंबीच और आधी सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है हैरानी की बात यह है कि यह अव्यवस्था पुलिस चैकी के सामने ही चल रही है आए दिन पुलिस जाम हटाने के लिए हलकान परेशान रहती है बावजूद इसके जाम की समस्या घटने का नाम नहीं ले रही है आलम यह है कि बेखौफ डग्गामार वाहन चालक बस स्टेशन के अंदर जाकर सवारिया भरते रहते हैं जिसके चलते परिवहन विभाग को भारी नुकसान होने के बावजूद भी  आरटीओ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं यदि यही आलम चलता रहा तो कभी भी बडी घटना घट सकती है वहीँ बस स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि डग्गामार वाहनों को मना करने पर मारपीट की नौबत आ जाती है इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियो को भेजकर कार्यवाई की मांग किया गया है।इस संबंध मे परिवहन के जिम्मेदार अधिकारियो ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर डग्गामार वाहनो के विरुद्ध धरपकड करके कठोर कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |