अमेठीः सांसद के0एल0 शर्मा का भ्रमण कार्यक्रम जनसेवा विकास और भावनात्मक जुड़ाव
January 09, 2026
अमेठी। संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा का 4 दिवसीय 09 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक अमेठी रायबरेली क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम जनसेवा, विकास और भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त उदाहरण है। अपने 4 दिवसीय दौरे के दौरान सांसद श्री शर्मा जी ने जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों के निरीक्षण और जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए यह स्पष्ट किया कि वे जनता के सुख-दुख के सच्चे सहभागी हैं।इसी क्रम में सांसद श्री शर्मा जी द्वारा सांसद विकास निधि से सलोन विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर प्रदान किए जाने की घोषणा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत है। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी और आम जनजीवन को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय उनकी विकासोन्मुख सोच और संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाता है। अमेठी और रायबरेली का गांधी परिवार से ऐतिहासिक, वैचारिक और भावनात्मक रिश्ता रहा है। सांसद श्री के. एल. शर्मा जी इस रिश्ते को पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभा रहे हैं। जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता और विकास कार्यों के माध्यम से वे गांधी परिवार की सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की जनता के विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। यह प्रवास कार्यक्रम केवल प्रशासनिक सक्रियता तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेठी रायबरेली की जनता के प्रति गहरे भावनात्मक जुड़ाव और निरंतर संवाद का जीवंत प्रमाण है। सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी का यह जनसेवामय दौरा क्षेत्र की जनता के विश्वास, आशा और आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हो रहा है।
