Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने मारी बाजी! पूर्व प्रधान राधा श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


  • सोमपुर मनकंठ गांव में राधा फाउंडेशन द्वारा विविध कार्यक्रम हुए आयोजित 
  • वक्ताओं ने गरीबों की सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहरता की पूर्व प्रधान स्वर्गीय राधा श्रीवास्तव की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सोमपुर मनकंठ गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने स्वर्गीय पूर्व प्रधान  राधा श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पुण्यतिथि के अवसर पर फाउंडेशन की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिता समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से सभी का मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखने का मंच मिला। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले अनूप, आदर्श, आलोक, लाडो, लक्ष्मी, रौनक, शिवांगी, राधा, रामबाबू, विद्योतमा आदि दर्जनों बच्चो को फाउंडेशन की ओर से  पठन पाठन सामग्री देकर उनका उत्साह वर्धन किया सकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर की प्रधानाध्यापक रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि, ष्गरीबों और असहायों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। स्वर्गीय राधा श्रीवास्तव ने जनसेवा का जो मार्ग दिखाया था, उस पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने समय-समय पर ऐसे सामाजिक और सेवाभावी आयोजन करने पर जोर दिया। वहीं सीएचओ शिवांगी ने मौजूद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी इसके साथ ही ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने वक्ताओं ने स्वर्गीय राधा श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।कार्यक्रम के दौरान राधा फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ऐसे ही निरंतर समाज सेवा करने का संकल्पलिया। इस मौके पर हरिकेश श्रीवास्तव, कमला प्रसाद मिश्र, पवन तिवारी पूर्व प्रधान रीता श्रीवास्तव,विपिन श्रीवास्तव, रामसुख मिश्रा, कालिका प्रसाद शुक्ल, जय प्रकाश यादव कृष्ण कुमार अग्रहरि, सुरेश चंद्र  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |