Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अक्षय ट्रेडर्स पर भूमि विकास बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष का हुआ स्वागत


शाहबाद। बिलारी रोड स्थित अक्षय ट्रेडर्स पर पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा राजकुमार गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी ने अध्यक्ष से यह अपेक्षा की कि वह बैंक से संबंधित किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण कराएंगे और उन्हें लाभकारी योजनाओं का लाभ भी दिलवाएंगे। भाजपा नगर महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने भी भूदान की भूमि को गोवंश के चारे के उपयोग के लिए देने और गौ संरक्षण के लिए प्रभावी योजनाओं को पार्टी का एक उत्तम कार्य बताया। इस स्वागत करने वाले कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, प्रधान पप्पू प्रजापति, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजू सलोरा, विजेंद्र सिंह, सुरेश दिवाकर, ओम प्रकाश, रमेश लोधी सहित अनेकों कार्यकर्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |