Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फरवरी में शुक्र उदय के बाद इस दिन से शुरू होंगे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम


शुक्र ग्रह फरवरी के महीने में 1 तारीख को अस्त से उदय अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र के उदय होते ही शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि जब भी शुक्र ग्रह अस्त होते हैं तो विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं शुक्र के उदय होते ही यह कार्य शुरू हो जाते हैं। 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदय होंगे और फरवरी के महीने में ही कुंभ राशि में भी गोचर करेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं शुक्र उदय के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत कब से होगी और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन के लिए शुभ दिन कब-कब हैं। विवाह मुहूर्त फरवरी 2026
दिनांकवार 
05 फरवरी 2026 गुरुवार
06 फरवरी 2026शुक्रवार
08 फरवरी 2026रविवार
10 फरवरी 2026मंगलवार
12 फरवरी 2026गुरुवार
14 फरवरी 2026शनिवार
19 फरवरी 2026गुरुवार
20 फरवरी 2026शुक्रवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
24 फरवरी 2026मंगलवार
25 फरवरी 2026 बुधवार
26 फरवरी 2026गुरुवार
गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2026
दिनांकवार
06 फरवरी 2026शुक्रवार 
11 फरवरी 2026बुधवार
19 फरवरी 2026गुरुवार
20 फरवरी 2026शुक्रवार
21 फरवरी 2026शनिवार
25 फरवरी 2026बुधवार
26 फरवरी 2026गुरुवार
मुंडन मुहूर्त फरवरी 2026
दिनांकवार
06 फरवरी 2026शुक्रवार
07 फरवरी 2026शनिवार
11 फरवरी 2026बुधवार
12 फरवरी 2026गुरुवार
21 फरवरी 2026शनिवार
22 फरवरी 2026रविवार
कुल मिलाकर फरवरी के महीने में शादि, मुंडन और गृह प्रवेश के लिए कई शुभ दिन हैं। इन शुभ दिनों में आप सगाई भी कर सकते हैं, घर की नीव रख सकते हैं या अन्य शुभ मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्र साल 2026 में बसंत पंचमी के दिन अस्त थे इसलिए अबूझ मुहूर्त होने के बावजूद भी इस बार बसंत पंचमी पर शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |