Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सत्ताधीश कर रहे धनार्जन का व्यापार घोरावल का जनता फिर भी रही लाचार-संदीप मिश्र।

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा लगातार जन चौपाल के माध्यम से लोगों के दर्द को सुनने का काम करता है आज जन चौपाल के निमित्त जनपद सोनभद्र के विधानसभा 400 घोरावल के शाहगंज में मोर्चा ने जन चौपाल लगायी तो वहाँ के लोगों ने मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र से अपना दुःख दर्द बांटा और बताया कि आज बिजली विभाग सबसे ज्यादा कष्ट आम लोगों को दे रहा है ओटिएस के नाम पर इस प्रकार के सैकड़ों  पत्र लोगों ने संयोजक को दिया जिस पर मोर्चा के संयोजक ने वहाँ उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनो में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बिजली विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता करेगा व आप लोगों की समस्या हल नहीं हुई तो मोर्चा लोकतांत्रिक तरिके से बड़ा प्रदर्शन करेगा क्योंकि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा केवल व केवल जनहित की आवाज़ मुखरता से उठाता है व उसके समाधान की चर्चा करता है व मोर्चा संयोजक ने लोगों के घरो का स्थलिय निरिक्षण कर पाया कि जिनके घरों में मात्र चार पांच सिएफेल जल रहे हैं उनका भी बिजली का बिल मनमाने तरिके से दो लाख से तीन लाखा आया है इस पर मोर्चा संयोजक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली  विभाग वालो की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी अपने परिवारि जनो के न्याय के लिए हरेक स्तर से संघर्ष किया जायेगा ओटिएस के नाम पर लोगो का उत्पिडन बर्दास्त नहि किया जायेगा आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रवि चौहान ,धीरज कनौजिया ,सुरेन्द्र कुमार, रोहित जाटव, किसन कुमार ,भोलू चौहान ,दिनेश पटेल ,विवेक जाटव, आकाश चौहान ,लल्लू कोल ,विजय चौहान, रामपति बियार व मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |