बीसलपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा बीसलपुर द्वारा रामलीला मेला मैदान में मानव धर्म-सद्भावना सम्मेलन और सत्संग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा प्रेम परमानंद महाराज ने कहा कि सत्य की राह पर चलने वालों से परमात्मा प्रसन्न रहते हैं और जीवन में भक्ति आवश्यक है। महात्मा अनुरक्ति बाई ने मानव सेवा का संदेश देते हुए कहा कि समाज के बेसहारा और असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है।सत्संग में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन आरती, प्रसाद वितरण और खिचड़ी भंडारा के साथ हुआ। इसमें प्रमुख रूप से प्रधान पुत्तुलाल गंगबार, तहसील प्रधान चंद्रपाल एडवोकेट, कुंदन लाल, ज्वाला प्रसाद, नील कमल, राम किशोर, गया प्रसाद सहित मानव सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
