लखनऊः ढिलवासी गांव के पास सुबह आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिजनों को रो रो कर बुरा हाल
January 31, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिलवासी में शनिवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना सुबह करीब 7रू30 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रमेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान बबलू रावत 25 वर्ष पुत्र रामशरन रावत के रूप में की। बताया गया कि बबलू पेशे से ऑटो चालक था। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीआत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
