Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः युवती के साथ अभद्रता करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, गया जेल


प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। क्षेत्र की एक युवती कोतवाली क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर अपनी मां व भाई के साथ रहती है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस जनवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कोचिंग जा रही थी। इस बीच रास्ते में मिले लालूपुर लालगंज निवासी विपिन रावत पुत्र राधेश्याम ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और कस्बा स्थित एक डांस एकेडमी में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी युवक ने पीडिता छात्रा के मांग में सिंदूर लगाकर मंगलसूत्र भी पहना दिया। अगले दिन मंदिर में विवाह की बात करते हुए छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उप निरीक्षक दीपिका सिंह व बृजेश कुमार की अगुवाई में घेराबंदी करके आरोपी युवक को संगियापुर मोड़ से धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |