Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन गेस्ट हाउस मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर की गयी विदाई ।

पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1.पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह 2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से  पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई । सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगरध्ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0ध्कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।उक्त सेवानिवृत्त हुए अधि0ध्कर्मचारियों का सेवा विवरण दृ

पुलिस उपाधीक्षक श्री चोब सिंह पुलिस बल में दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष 29 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।

उ0नि0ना0पु0 850570047 श्री हरिश्चन्द्र पुलिस बल में दिनांक 01.10.1985 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |