अमेठी: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
January 24, 2026
गौरीगंज/अमेठी।क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल दुबे आजाद के निर्देश पर गुरुवार को गौरीगंज ब्लॉक परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों ने भाग लिया और नेताजी के जीवन व संघर्ष को याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। उनके विचार और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। देशभक्ति गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष आदित्य बरनवाल, जिला महासचिव अखिलेश शुक्ला,कोषाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। विशेष रूप से सर्वेश त्रिपाठी, विकास तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, आसिफ, पत्रकार सोएब सहित अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
