Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आशियाना के किला चैराहे पर भीषण जाम का वीडियो हुआ वायरल


आलमबाग। आशियाना कोतवाली क्षेत्र के किला चैराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे भीषण जाम लग गया और गाड़ियां बुरी तरह से जाम में फंस गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है किस तरह आशियाना थाने का एक दरोगा जाम से निजात दिलाने के लिए मशक्कत कर रहा है लेकिन एक राहगीर मददगार बनने के बजाए वीडियो बनाने में जुट गया और अपने वीडियो में पुलिस को ही दोषी बना रहा है। वायरल वीडियो में एक एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसी नजर आ रही है और एम्बुलेंस सायरन बजा निकलने का रास्ता मांग रही है। वायरल वीडियो के विषय में पूछे जाने पर आशियाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि साढ़े सात बजे के कुछ क्षण पूर्व जाम की कोई स्थिति नहीं थी आंशिक जाम के बीच सुचारू रूप से आवागमन चालू था, उसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी सवार युवक चैराहे के बीच ही अपनी गाड़ी खड़ी कर वीडियो बनाने में जुट गया और पुलिस पर आरोप मढ़ने लगा फलस्वरूप खड़ी गाड़ी के कारण भीषण जाम के रूप में तब्दील हो गया था । वायरल वीडियो को संज्ञान में ले फुटेज खंगाले जा रहे है फुटेज आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। राजधानी लखनऊ के चैराहों पर ऐसे जाम आम बात हो चुके है शाम होते ही चैराहों पर रस्क बढ़ जाता है आखिर आम जनमानस को ऐसे जाम के झाम से कब निजात मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |