लखनऊ: तीन गांजा तस्कर गिरफतार, 5.200 ग्राम अवैध गांजा बरामद
January 08, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र स्थित गंगा खेड़ा रेलवे अंडरपास से तीन गांजा तस्कर को 5.200 ग्राम अवैध गांजा संग गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपना परिचय कलीमुद्दीन उर्फ कलाम पुत्र रमजान मियां निवासी- जवही मलही मुस्तकील धाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर हाल पता सीपेट चैराह नादरगंज रुस्तमविहार कालोनी थाना कृष्णानगर लखनऊ , फिरोज खांन पुत्र मुख्तार खांन निः- कस्वा तकीनगर थाना कोतवाली जनपद उन्नाव व तीसरे ने परिचय शमशुल्ला खांन पुत्र शमीउल्ला खांन दामोदर नगर थाना कृष्णा नगर निवासी के रूप में दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि कलाम, फिरोज खांन व शमशुल्ला खांन को अक्टूबर माह में 60 हजार में गांजे की विक्री की थी। वह लोग गांजा बेंच अपना जीवन यापन कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों को गांजा बरामदगी के आधार पर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)