Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: वाहन से कुचलकर युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


भांवरकोल/गाजीपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पातालगंगा चट्टी के पास बुधवार की शाम मिर्च लदे वाहन से दबकर बढ़नपुरा निवासी धनंजय चैरसिया की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक धनंजय चैरसिया के भाई कृष्णा चैरसिया की तहरीर पर तीन नामजद तथा नाम पता अज्ञात चालक के एवं पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। अपनी तहरीर में कृष्णा ने बताया है कि जब मेरा भाई धनंजय चैरसिया ने अपना बकाये की धनराशि 3लाख40हजार रूपये मांगने के लिए वाहन रोकने के लिए इशारा किया तो वाहन चालक मेरे भाई धनंजय चैरसिया को दबाते हुए भागने में सफल हो गया। गौरतलब है कि बुधवार की शाम बकाया की मांग करने पहुंचे धनंजय की मिर्च लदे वाहन की चपेट में आने से बढ़नपुरा निवासी धनंजय चैरसिया की मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग सवा घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया था , जिसे पुलिस ने समझा बुझा कर समाप्त कराकर आवागमन शुरू कराया ।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया मृतक के भाई कृष्णा चैरसिया की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर वाहन की बरामदगी तथा चालक सहित सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |