Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः क्रिकेट टूर्नामेण्ट में कपूर इलेवन बनीं विजेता


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर पंचायत के अझारा वार्ड में चल रहे किक्रेट टूर्नामेण्ट में गुरूवार को रायल पैंथर व कपूर इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टूर्नामेण्ट में पहले बैटिंग करते हुए रायल पैंथर की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में उन्तालिस रन बनाये। रायल पैंथर टीम की ओर से सार्थक ने बारह व ललित ने तेरह रनों का योगदान दिया। जबाब में उतरी कपूर इलेवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया। कपूर इलेवन की ओर से रोहित ने चैदह, धीरू ने नौ रनों का योगदान दिया। वहीं संजीव सिंह ने तीन और रंजीत ने दो विकेट चटकाये। संजीव मैन आफ द मैच रहे। अम्पायर की भूमिका मंे श्रीश पाण्डेय व केबिल मार्शल रहे। स्कोरर ललित मलिंगा रहे। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि धर्मपाल गौतम, अजय मिश्र, प्रभाकर मिश्र, दीपक पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, सतीश दुबे, अभय दुबे, कुलदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |