Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भारत सिंह इण्टरमीडिएट कालेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीशध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी के निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र के भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज कुम्हिया पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा निषेध, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) जागरूकता व बचाव विषयों पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार पट्टी एवं सचिव तहसील विधिक सेवा समिति पवन कुमार सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि नशे से गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति जनपद में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आमजन के लिए निशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके लिए तहसील परिसर में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है, जहां लोग अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश जायसवाल ने कुष्ठ रोग के लक्षण, सावधानियां एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी राम प्रकाश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की जानकारी देते हुए बताया कि जिन बच्चों के माता या पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 से अब तक हुई है, वे इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं। योजना के तहत एक माता-पिता के अधिकतम दो बच्चों को प्रति बच्चा रूपये 2500 प्रतिमाह भरण-पोषण एवं शिक्षा हेतु महिला कल्याण विभागध्जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |