बीसलपुरः बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित
January 06, 2026
बीसलपुर। मंगलवार को क्षेत्र में शीतलहर और बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। गलन भरी ठंड के कारण विशेष रूप से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर पूरे दिन बना रहा।
.jpg)