Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः नए साल की सौगात! दियूनी केसरपुर में बनेगा नया रोडवेज बस स्टेशन


पीलीभीत। नए साल की शुरुआत में पीलीभीत जनपद को बड़ी सौगात मिली है। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयासों से दियूनी केसरपुर में प्रस्तावित नवीन रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का रास्ता साफ हो गया है।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में शासन को नवीन बस स्टेशन का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इस बस स्टेशन के निर्माण पर करीब 921.90 लाख रुपये की लागत आएगी।

नवीन बस स्टेशन के लिए कचहरी के समीप दियूनी केसरपुर में 1.317 हेक्टेयर भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। प्रस्ताव के अनुसार यह भूमि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हस्तांतरित की जाएगी। बस स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों में पूरा होने की संभावना है। नए बस अड्डे के निर्माण से शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, आधुनिक शौचालय, कैंटीन और विभिन्न स्टॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब दियूनी केसरपुर में आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा और क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |