Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: बोलेरो चालक के विरुद्ध मृतक की पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज


शाहबाद। बीती 21 नवंबर को भाई की शादी के कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक की बुलेरो की टक्कर लगने से मौत हो गई है। युवक की पत्नी ने बुलेरो चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित अंजलि पत्नी लोकेश निवासी ग्राम जमालपुर थाना बाजीरगंज बदायूं के अनुसार उसके पति लोकेश बीती 21 नवंबर की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर शाहबाद के लश्करगंज में भाई की शादी का कार्ड देकर अपनी बाइक न्च् 24 ठभ् 9068 से जमालपुर वापस जा रहा था, रास्ते में जैसे ही वह शाहबाद चंदौसी रोड पर नई दुकानों के सामने लक्खीबाग के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही बुलेरो न्च् 22 ठ। 0387 के चालक ने ओवरटेक करते हुए तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए लोकेश की बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में पीड़िता के पति के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई और काफी खून बह गया। पीछे से आ रहे उदय सिंह निवासी नवाबपुरा ने दौड़कर घायल को उठाया और बुलेरो का नंबर नोट किया। दुर्घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी शाहबाद में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पीएम कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |