Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा में भव्य तिथि भोज, डीएम व बीएसए ने बच्चों संग किया भोजन! निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता परखी, रसोइयों को शाल व नकद पुरस्कार से किया सम्मानित


पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टॉह पोटा में बुधवार को तिथि भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह को आमंत्रित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर डीएम व बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद कर शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया।कलेक्टर व बीएसए को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चों को गरिमा व अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध बैठाया गया। तिथि भोज में खीर, पूरी-सब्जी, सलाद सहित पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व बीएसए रोशनी सिंह ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीण अभिभावकों से कहा कि सरकार विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। शासन द्वारा जूता-मोजा, स्वेटर, निरूशुल्क पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग, बैठने के लिए फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।विद्यालय की रसोइयों द्वारा बनाए गए भोजन की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सभी रसोइयों को शाल ओढ़ाकर नकद पुरस्कार के रूप में पांच-पांच सौ रुपये देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर रसोइयों के चेहरे खिल उठे। तिथि भोज से पूर्व बीएसए रोशनी सिंह ने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी परखी।कार्यक्रम में जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, शिक्षण स्टाफ सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |