Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः चार आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। पुश्तैनी रास्ते पर जबरन कब्जा किये जाने के आरोप को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के मकदूमपुर अगई गांव की कुटुल्ला पत्नी जवाहर सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुश्तैनी रास्ते पर जबरन कब्जा करने से मना करने पर बीती दो जनवरी को दोपहर परिवार के नन्हें, राजकुमार, शिवकुमार, रोहित हमलावर हो उठे। रास्ते पर निर्माण कार्य करने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता को गाली देते हुए लाठी डण्डे से मारापीटा। बीचबचाव को लेकर पीड़िता की बहू पहुंची तो आरोपियों ने धमकी देते हुए दरवाजे पर बना छप्पर गिरा दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |