Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः आबादी की भूमि पर संचालित राइस मिल पर तहसीलदार ने जड़ा ताला


प्रतापगढ़/बाबागंज। आबादी की जमीन पर संचालित हो रही राइस मिल पर तहसीलदार ने ताला जड़ दिया। ताला लगाकर उन्होंने अस्थाई रूप से राइस मिल के संचालन पर रोक दिया है। 

महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज में लक्ष्मीगंज बाजार में आबादी की जमीन पर  राइस मिल संचालित की जा रही है। जिसकी शिकायत लक्ष्मीगंज बाजार के रहने वाले मनोज केसरवानी ने जनसुनवाई एप पर किया था। मामलें को गम्भीरता से लेते हुए गुरुवार को तहसीलदार  कुंडा अलख शुक्ल मामलें की जांच करने पहुंचे और उन्होंने आबादी की जमीन पर संचालित हो रही राइस मिल पर ताला लगवा दिया। जिससे राइस मिल के संचालन पर अस्थाई रूप से रोक लग गई। तहसीलदार अलख शुक्ला ने बताया कि राइस मिल संचालक के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं, आबादी की जमीन पर संचालन होने के कारण राइस मिल पर अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक तीर्थ राज पांडेय, लेखपाल संदीप मौर्य, हनुमत तिवारी राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |