प्रतापगढः माह भर बाद भी हत्यारोपियों का पता नही लगा सकी लालगंज पुलिस
January 31, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। माह भर बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का पता नही लगा सकी। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सरायताल मकई गांव निवासी दिनेश वर्मा 44 पुत्र रामेश्वर वर्मा बीती पन्द्रह दिसंबर की सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। सोलह दिसंबर को वह लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम में तिनमोहनिया के पास गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था। इलाज के दौरान स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में सत्रह दिसंबर को घायल दिनेश की मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन घटना के माह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो हत्यारोपियों का पता लगा पायी है और न ही मृतक के गायब ईरिक्शा को ही खोज सकी है। मामले में कोतवाल आलोक कुमार घटना के शीघ्र ही राजफाश का महज दावा ही कर रहे हैं।
.jpg)