Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: फीनिक्स मॉल में शॉपिंग करने गई महिला का एटीएम कार्ड चोरी, खाते से निकल गए 40 हजार रुपये


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित फिनिक्स माल में शॉपिंग करने गई महिला का एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 40 हजार रुपये निकल लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने मॉल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका जता स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। अमन कालोनी दुबग्गा निवासी नाहिद यूसुफ पत्नी अहमद यूसुफ ने बताया कि वह 9 जनवरी की शाम कृष्णा नगर कोतवाली इलाके तो हमको मालूम पासवर्ड दूसरा कैसे मालूम उसका नंबर किसी और को कसेस्थित फिनिक्स मॉल में शॉपिंग करने गई थी। आरोप है कि  जहां उसने 233 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद जब उसने अपना पर्स चेक किया, तो उसका एटीएम कार्ड गायब था। जिसपर उसने तुरंत अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 40 हजार रुपये फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के निकट स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से निकाले गए हैं, जो पुलिस चैकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। जिसके चलते उसने मॉल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका जता स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |