पीलीभीत: पुलिस लाइन में प्रदेश के प्रथम पिकलबॉल कोर्ट का शुभारंभ, महिला आरक्षी उर्वशी ने किया उद्घाटन
January 09, 2026
पीलीभीत। शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रदेश के प्रथम पिकलबॉल कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। जनपद में पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार नवीन खेलों से उन्हें परिचित कराया जा रहा है। पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक एवं नवीन खेलों को भी विभागीय खेल संस्कृति में सम्मिलित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में प्रदेश स्तर का यह पहला पिकलबॉल कोर्ट स्थापित किया गया है।पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन आल इंडिया वेटलिफ्टिंग विजेता महिला आरक्षी उर्वशी द्वारा किया गया। महिला आरक्षी उर्वशी ने वर्ष 2019 में सातवाँ स्थान, वर्ष 2023 में पाँचवाँ स्थान तथा वर्ष 2025 में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए विभाग का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के फलस्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। उनके खेल प्रदर्शन में स्क्वाट दृ 144 किग्रा, डैड लिफ्ट दृ 150 किग्रा एवं बेंच दृ 60 किग्रा शामिल हैं।इस अवसर पर डीआईजीध् पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नवीन खेलों के माध्यम से पुलिस बल को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
