Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडी में दूसरेदिन भी धरना रखा जारी


बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने नवीन मंडी स्थल के गेट पर धरना देकर किसानों के धान नतौलकर माफियाओं के धन तौ ले जाने का विरोध किया जब तक किसानों के धानों को नहीं तोला जाएगा तब तक धरना दिए जाने की चेतावनी दी है

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी धरना रखा जारी आंदोलन प्रभारी एवं अपना दल क मेरा वादी के जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में किसान मंडी समिति पहुंच गए जहां पर कार्यकर्ता मंडी गेट पर धरने पर बैठ गए पटेल ने कहा कि मंडी समिति में 33 धान क्रय केंद्र संचालित है लगभग 40 किसान मंडी समिति में अपना धान लेकर डेरा डाले हुए हैं एक दिन भी तौल कर दी जाए तो एक भी किसान मंडी समिति में दिखाई नहीं देंगे लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है किसानो की जगह बिचैलियों के धान खरीदे जा रहे हैं किसानों को 2120 रुपए का लालच देकर मिलो पर भेजा जा रहा है जहां पर किसानों के धान1700मे खरीदे जा रहे हैं कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए किसानों से अंगूठे लगवाए जा रहे हैं सचिव नाजिर रशीद पर मोहर लगाकर किसानों को मंडी से राइस मिलों को भेजने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि किसान एक माह से डेरा डाले हुए    एसडीएम से माफिया भारी है या फिर किसानों के धान तुलवाना नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया जब तक जिले का कोई अधिकारी नहीं पहुंचेगा और किसानों के धान नहीं तौले जाएंगेतब तक धरना दिए जाने की चेतावनी दी है खानापूर्ति के लिए एक दो सत्रों पर किसानों से बार दाना मंगवाकर तौल शुरू की है पूर्ण रूप से सेंट्रो पर अभी भी तौल शुरू नहीं की गई हैधरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र, जगदीश पटेल, अली, तेज बहादुर, रामावतार, राजेश कुमार, किशन लाल, ज्ञान प्रकाश, रामपाल, राम बेटी, सोमवती, जमुना प्रसाद, सोहनलाल, महावीर सिंह, पिंकी गंगवार सहितकई किसान मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |