पीलीभीत: नो हेलमेटदृनो फ्यूल अभियान शुरू, 52 दोपहिया चालकों के चालान
January 09, 2026
पीलीभीत। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से प्रदेशभर में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत नो हेलमेटदृनो फ्यूल पॉलिसी के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एक सप्ताह के विशेष प्रवर्तन अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान उप परिवहन आयुक्त, बरेली परिक्षेत्र, कमल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के दौरान एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी, यातायात पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र सिंह तथा पूर्ति विभाग के निरीक्षक रामसरन राणा की संयुक्त टीम ने जनपद के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अभियान में बिना हेलमेट चल रहे 52 दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए गए। उप परिवहन आयुक्त ने पूर्ति विभाग के निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेटदृनो फ्यूल पॉलिसी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन को पेट्रोल न दिया जाए।एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 14 जनवरी तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।
