अमेठीः अमर शहीदों की स्मृति में किया गया दो मिनट का मौन धारण
January 30, 2026
अमेठी। शासन के निर्देशानुसार कल कलेक्ट्रेट सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मौन धारण कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर, राम केवल त्रिपाठी, नीतेश राज सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
