Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: मनरेगा बचाओ की हुंकार! गांधी की विरासत पर प्रहार के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉकवार मोर्चा


संग्रामपुर/अमेठी
। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप और नाम में किए गए आमूल-चूल बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने अपना संग्राम तेज कर दिया है।शुक्रवार को जनपद के भेटुआ ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि वे ग्रामीण गरीबों की इस जीवनरेखा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि योजना का नाम बदलकर विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी राम जी करना न केवल एक प्रशासनिक बदलाव है,बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने का एक सुनियोजित प्रयास है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इन बदलावों को तत्काल वापस लेकर योजना के मूल स्वरूप को बहाल किया जाए। भेटुआ क्षेत्र में यह विरोध अचानक नहीं उपजा है। कांग्रेस कार्यकर्ता 1 जनवरी से ही गांव-गांव जाकर चैपाल लगा रहे हैं। इन चैपालों के माध्यम से आम मजदूरों को समझाया जा रहा है कि कैसे नया नाम और नए नियम उनकी रोजगार सुरक्षा को कमजोर कर सकते हैं। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करना गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है।ष्कृ कांग्रेस कार्यकर्ता,भेटुआ धरना स्थल ब्लॉक मुख्यालय के समीप नौगिरवा बाजार में आयोजित इस शांतिपूर्ण धरने में संगठन की मजबूती साफ दिखाई दी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी करार दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |