प्रतापगढः तीन पर मारपीट का केस दर्ज
January 31, 2026
प्रतापगढ़।जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के केदौरा परसरवा भटनी गांव की निशा देवी पत्नी महन्थ लाल पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीस जनवरी की सुबह नौ बजे झाडू लगाने के विवाद में पड़ोसी गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों देशराज पुत्र रामकृपाल, विजय कुमार व उसकी मां ने पीड़िता व उसके बच्चों रागिनी व कोमल को मारापीटा तथा जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)