Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगराम के कुबाहरा गांव में सरसों के खेत से नर कंकाल बरामद, गुमशुदा महिला पूनम होने की आशंका


नगराम/ लखनऊ । नगराम थाना क्षेत्र के कुबाहरा गांव में खेत से एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। कंकाल के पास मिले कपड़ों को देखकर ग्रामीण पीतांबर ने इसे अपनी गुमशुदा पत्नी पूनम का होने की आशंका जताई, जिसकी गुमशुदगी 13 दिसंबर को दर्ज कराई गई थी। कंकाल महिला के घर से करीब 300 मीटर दूर मिला है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने पंचायतनामा कर कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विवेक चैधरी के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |