Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बजट सत्र में संसद के जरिए लाया जाये अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक! गोरखपुर व कुशी नगर में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में वकीलों ने की गर्जना, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन


गोरखपुर/कुशीनगर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा गुरूवार को दोपहर बाद गोरखपुर दीवानी कचहरी परिसर पहुंची। वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, कुशी नगर होते हुए यहां पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर दीवानी कचहरी परिसर में देर शाम तक वकीलों में गर्मजोशी का माहौल दिखा। बार एसोसिएसन सिविल कोर्ट कार्यालय के समक्ष गांधी प्रतिमा के सामने एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश के नेतृत्व में एकजुट हुए अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता सुरक्षा अनिनियम विधेयक को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके पहले अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का नेतृत्व कर रहे एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने गांधी प्रतिमा पर साथियों के साथ माल्यार्पण भी किया। यहां वकीलों की हुई आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के नजदीकी बजट सत्र में केंद्र सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक लेकर आये। उन्होने कहा कि सत्ता एवं विपक्ष दोनों लाबी को सदन के पटल पर अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुडे विधेयक को ध्वनि मत से पारित कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने साथियों को विधेयक के मसौदे की जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ इस विधेयक में बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन, कैशलेस हेल्थ बीमा योजना, पांच वर्ष के लिए युवा अधिवक्ता, लाइब्रेरी प्रोत्साहन भत्ता जैसे प्राविधान भी रखे गये हैं। परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश प्रताप सिंह तथा अधिवक्ता रूदल यादव आदि की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम यात्रा का स्वागत भी किया गया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश व राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनूप पाण्डेय की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का एक प्रतिनिधिमण्डल कुशी नगर में भी दोपहर पूर्व दीवानी अदालत परिसर पहुंचा। यहां विधेयक को लेकर साथियों में जागरूकता प्रदान करते हुए प्रतिनिधिमण्डल गोरखपुर से पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में शामिल हुआ। गोरखपुर कचहरी परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएसन सिविल कोर्ट के पूर्व महामंत्री अजयानंद सिंह व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार त्रिपाठी महेश ने वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन मिश्र, बार एसोसिएसन की उपाध्यक्ष स्नेहा चैधरी, शिशिर कुमार पाण्डेय, राधा त्रिपाठी, पंकज शर्मा आदि को संघर्ष में योगदान के लिए एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी सौपा। इस मौके पर अधिवक्ता रविप्रकाश शुक्ल, अनुज स्थाना, कोमल वर्मा, मिथलेश त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह, हौंसला यादव, विनय श्रीवास्तव, इमरान खॉन, हरेकृष्ण तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का संयोजन एसोसिएसन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अधिवक्ता अनूप कुमार पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |