Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर फिल्म का दबदबा! लद्दाख में टैक्सहुई फ्री


आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर सिनेमाघरों पर छाई हुई है. ये फिल्म 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा करके बैठी है. फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला है और अब इसके फैंस के लिए खुशखबरी है. धुरंधर को एक केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री कर दिया गया है. लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने इसकी घोषणा की है. लद्दाख की स्थानीय सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे रही है. इस फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत नजारे और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल कर रही है, इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो हमजा नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसी प्रमुख हस्तियां नजर आ रही हैं. कहानी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड, आतंकवाद और खतरनाक गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आईबी एजेंट अजय सान्याल (आर. माधवन) की योजना के तहत हमजा दुश्मन के गढ़ में घुसपैठ करता है और आतंकवाद के नेटवर्क को ध्वस्त करने के मिशन को अंजाम देता है.

फिल्म की कहानी और इसके किरदार दर्शकों को शुरुआत से ही बांधकर रखते हैं. हमजा का किरदार अपने मिशन के दौरान कई खतरों और चुनौतियों का सामना करता है. अक्षय खन्ना ने खतरनाक गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम की भूमिका में हैं और अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है.

'धुरंधर' फिल्म का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट हुआ. इसने रिलीज के पहले ही हफ्तों में दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की जमकर तारीफ बटोरी.

फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |