Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल एनर्जी दिग्गजों के साथ की 9वीं राउंडटेबल मीटिंग! इन्वेस्टमेंट का दिया न्योता


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया एनर्जी वीक' (IEW) 2026 के अवसर पर दुनिया की दिग्गज ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) के साथ एक उच्च स्तरीय संवाद 9वीं पीएम राउंडटेबल की. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए दुनियाभर की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया.

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस बैठक में TotalEnergies, bp, Vitol, Vedanta, ReNew और Trafigura जैसी 27 वैश्विक और भारतीय कंपनियों के CEOs ने हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाएं हैं. एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन में लगभग $100 बिलियन, रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल में $87 बिलियन और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में $72 बिलियन निवेश की संभावनाएं हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. वैश्विक ऊर्जा मांग और आपूर्ति के संतुलन में भारत की भूमिका निर्णायक होगी. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पीएम मोदी ने भारत को एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साथी के रूप में पेश किया. उन्होंने बताया कि भारत 40 देशों से ऊर्जा और 18 स्रोतों से LNG का आयात कर रहा है, जबकि 150 से अधिक देशों को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

इस बैठक के दौरान वैश्विक सीईओ ने भारत की आर्थिक नीतियों और विकास की गति पर गहरा विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने भारत में अपने व्यापार के विस्तार और निवेश को और अधिक गहरा करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने अंत में नवाचार (Innovation) और सहयोग (Collaboration) पर जोर देते हुए कहा कि भारत पूरी एनर्जी वैल्यू चेन में दुनिया के साथ मजबूती से खड़ा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |