पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरविन्द गुप्त, कोषाध्यक्ष रामअवतार गुप्त एवं प्रधानाचार्य सुभाष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत कृष्ण कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के उदघोष से समूचा परिसर राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।संचलन प्रमुख प्रशान्त सक्सेना के संरक्षण में विद्यालय द्वारा भव्य पद संचलन निकाला गया। पद संचलन को विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप नवरंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संचलन विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर गौहानिया चैराहा, थाना सुनगढ़ी, उपाधि कॉलेज चैराहा, गुप्ता भवन, छतरी चैराहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।
पद संचलन में एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय का घोष दल तथा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अनुशासित कदमताल और देशभक्ति नारों ने नगरवासियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य बृजेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्याम मुरारी, नगर पालिका अध्यक्षा आस्था अग्रवाल, विभाग संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार, रवि प्रताप सिंह, लोकेश सिंह, श्रीराम, विनोद श्रीवास्तव, संजीव गोस्वामी, अरविन्द शर्मा, प्रवीन मिश्रा, राकेश वर्मा सहित समस्त शिक्षक, विद्यालय के पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।
