प्रतापगढः लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन! प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु कृषक करायें आनलाइन पंजीकरण
January 31, 2026
प्रतापगढ़। जिले में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया है कि दिनांक 6, 7 एवं 8 फरवरी 2026 को फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन राजभवनध्जन भवन प्रांगण लखनऊ में किया जा रहा है जिसमें कृषकों द्वारा शहद, मशरूम, पान, पुष्प, फल, शाकभाजी व पॉलीहाउस में उत्पादित पुष्प एवं सब्जियां आदि औद्यानिक फसलों का उत्पादित उच्च कोटि के नमूनों का प्रदर्शन किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कृषक पंजीकरण आनलाइन ीजजचरूध्ध्नचसिवूमतेीवूसाव.पद पोर्टल पर पंजीकरण कर उसकी प्रति प्राप्त कर राजभवनध्जन भवन प्रांगण लखनऊ में निर्धारित शुल्क जमा कर प्रतियोगी कार्ड प्राप्त करें। प्रविष्टियों को निर्धारित स्थान पर दिनांक 05 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे तक निर्दिष्ट स्थान पर लगवाया जाना है। लगाई गई प्रविष्टियों की जांच निर्णायकों द्वारा दिन दोपहर 12 बजे प्रारम्भ की जायेगी। उत्कृष्ट चयनित प्रदर्शो को सम्भानित भी किया जायेगा।
.jpg)