Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी! निर्माण श्रमिकों व निराश्रित बच्चों के लिये खुशखबरी, अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 15 फरवरी तक करें आवेदन


प्रतापगढ। जिले में सहायक श्रम आयुक्त सुविज्ञ सिंह ने शनिवार को बताया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव प्रयागराज की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की पूर्व में अन्तिम तिथि 31.01.2026 निर्धारित की गयी थी जिसे संशोधित करते हुये आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गयी है, इस तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। उन्होने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों (जो दिनांक 30.11.2025 को कम से कम 03 वर्ष की सदस्यता पूर्ण कर चुके है) के बच्चे, कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चे तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के बच्चे प्रवेश हेतु पात्र है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्रों का वितरण जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त मनरेगा कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय एवं तहसील स्तरीय श्रम कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है। अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई से सम्बद्ध सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय है जिसमें गुणवत्तापूरक शिक्षा, डिजिटल बोर्डध्स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, स्टेशनरी, स्कूल, ड्रेस, भोजन तथा बालक एवं बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक छात्रावास की निःशुल्क व्यवस्था है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |