Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: 13 वर्षीय किशोरी लापता मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी गुरुवार दोपहर घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई। वही पुलिस ने लापता किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम हरचन्दापुर पोस्ट कलौली थाना बालामऊ जिला हरदोई कि निवासीनी सीमा पत्नि बलराम के अनुसार वह आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित विजयखेडा गढ़ी कनौरा में राम भरोसे के मकान मे किराये पर परिवार संग रहती है । बीते 7 जनवरी गुरुवार को उनकी 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान घर से बिना किसी को बताए चली गई। जिसकी खोजबीन करने के बाद उन्होंने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की मां की शिकायत पर गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |